Reviewed By Dr. Gauttam S Prajapati MBBS, D.P.M. (Psychiatry)
अश्वगंधा क्या होता है?
अश्वगंधा एक सदाबहार झाड़ी है जो भारत, मध्य पूर्व और अफ्रीका में उगती है। इसे आमतौर पर यौनशक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है। "अश्वगंधा" नाम इसकी जड़ के गंध के बारे में बताता है, जिसका अर्थ है "घोड़े की तरह गंध वाला।" पुरुष और महिला दोनो के लिए अश्वगंधा के फायदे अनेक हैं। इस लेख में हम अश्वगंधा के फायदे और नुकसान पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
अश्वगंधा के फायदे
अश्वगंधा को आयुर्वेद में "रसायन" के रूप में जाना जाता है और पुरुषों को लाभ पहुंचाने के लिए यह मशहूर है। यहाँ जानते हैं कि अश्वगंधा के फायदे क्या हैं :
यौन सुख बढ़ाने में
अश्वगंधा खाने के फायदे यह है कि यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन लेवल को बढ़ाकर यौन इच्छा को बढ़ाता है। जब एक आदमी अश्वगंधा चूर्ण या अश्वगंधा पाउडर लेता है तो जननांगों में रक्त की आपूर्ति फैल जाती है और इस प्रकार यौन ड्राइव बढ़ जाता है। अश्वगंधा कामेच्छा के नुकसान को दूर कर सकता है और यह स्तंभन दोष के लिए भी एक अच्छा उपचार है। अश्वगंधा चूर्ण खाने का एक और फायदा ये है कि ब्लड में शुगर कम हो जाती है और यह फैट को भी कम कर देती है।
प्रजनन क्षमता में वृद्धि के लिए
अश्वगंधा खाने के फायदे पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में भी होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अश्वगंधा स्पर्म काउंट को बढ़ाता है और स्पर्म सेल को डैमेज होने से बचाता है। अश्वगंधा खाने से टेस्टोस्टेरॉन बढ़ने से तनाव से संबंधित पुरुष बांझपन ठीक होने में भी मदद मिलती है।
स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ाने में
अश्वगंधा शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाकर उसकी गुणवत्ता में वृद्धि करता है। इसके साथ ही यह शुक्राणुओं की गतिशीलता को बनाए रखने में मदद करता है। डॉक्टरों की मानें तो एक स्वस्थ शुक्राणु की गति 25 माइक्रोमीटर प्रति सेकेंड होनी चाहिए।
अब अश्वगंधा से होने वाले नुकसान के बारे में भी चर्चा कर लेते हैं!
अश्वगंधा के नुकसान
अश्वगंधा के फायदे और नुकसान दोनो हैं लेकिन इसे आमतौर पर लाभ के लिए ही जाना जाता है। लेकिन अश्वगंधा के नुकसान भी हैं, जिसके बारे में जान लेना जरूरी है। अश्वगंधा के कुछ सामान्य दुष्प्रभाव होते हैं, जिसे यहाँ देख सकते हैं:
- उनींदापन : अश्वगंधा तनाव से राहत के लिए एक उपाय माना जाता है। इसके सेवन से दिन के समय भी नींद और आलास की अनुभूति रहती है। अश्वगंधा के अत्यधिक सेवन से उनींदापन की समस्या हो सकती है।
- मतली और उल्टी : ऐसा देखा गया है कि अश्वगंधा के सेवन से कुछ लोगों को मतली और उल्टी हो सकती है।
- दस्त : अश्वगंधा के सेवन का यह सबसे आम दुष्प्रभाव है। इसके सेवन से किसी को दस्त या फिर कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- लो ब्लड शुगर : अश्वगंधा को फैट और ब्लड शुगर कम करने के लिए जाना जाता है, लेकिन अत्यधिक अश्वगंधा लेने से रक्त में शुगर की मात्रा बहुत कम हो सकती है।
कुछ अन्य सामान्य दुष्प्रभाव के रूप में चक्कर आना, अति सक्रियता, सूखा मुँह, भरी हुई नाक, खांसी, भूख न लगना इत्यादि को देखा जा सकता है।
अश्वगंधा के अनेक फायदे हैं लेकिन साइड इफेक्ट्स को ध्यान में रखते हुए अश्वगंधा को उचित मात्रा में और डॉक्टर की देखरेख में ही लेना बेहतर होता है। अपने मौजूदा उपचार के साथ भोजन के 2 घंटे के बाद 1 अश्वगंधा कैप्सूल या टैबलेट दिन में दो बार दूध या गर्म पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप अश्वगंधा का सेवन करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से सुझाव जरूर ले लें!
