समय से पहले बाल सफेद होने के पीछे का विज्ञान

· 1 min read
Greying of Hair

Reviewed By

Dr. Kalpesh Kumar Maheshbhai Prajapati MBBS, DNB (Dermatology, Venereology, Leprosy)

बालों का सफेद होना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आमतौर पर सफेद बाल उन लोगों में देखे जाते हैं, जिनकी उम्र ढल चुकी होती है। यदि आपकी आयु कम है तो समय से पहले बालों का सफेद होना कोई वैज्ञानिक अथवा शारीरिक कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम सफेद बाल होने के कुछ महत्वपूर्ण कारणों के बारे में चर्चा करेंगे।

समय से पहले बालों का सफ़ेद होना क्या है?

समय से पहले बालों का सफेद होना एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बालों की रंजकता (पिगमेंटेशन) सामान्य से कम उम्र में (समय से पहले) खो जाती है। यदि यह 25 वर्ष की आयु से पहले प्रकट होता है तो समय से पहले सफेद होना माना जाता है। बालों में रंजकता के नुकसान के कारण बाल धीरे-धीरे सफेद रंग में बदल जाते हैं। बालों के असमय हाइपोपिगमेंटेशन को पोषण संबंधी कमियों और प्रोटीन तथा ऊर्जा से जुड़े कुपोषण से होने वाले रोगों के रूप में देखा जा सकता है। कॉपर और आयरन की कमी से भी बाल सफेद हो सकते हैं।

समय से पहले बाल सफेद होने के कारण

बालों के सफेद होने के कुछ मुख्य कारण हैं:

जेनेटिक्स

कम उम्र में आपके बालों के सफेद होने के लिए जेनेटिक्स जिम्मेदार हो सकते हैं। आपके माता-पिता या दादा-दादी के भी कम उम्र में बाल सफेद हुए थे इसलिए आपके भी बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं। आप अपने आनुवंशिकी को नहीं बदल सकते हैं लेकिन आप अपने बालों की देखभाल करके उसमें सुधार ला सकते हैं।

तनाव

सफेद बालों का कारण तनाव भी हो सकता है। तनाव आपके बालों को भी प्रभावित कर सकता है। यदि आप अपने सफेद बालों की संख्या में वृद्धि देखते हैं, तो समझ लीजिए कि आप जाने-अनजाने तनाव से गुजर रहे हैं।

धूम्रपान

आपको पता होना चाहिए कि सिगरेट पीने से फेफड़ों के कैंसर और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, इसका दीर्घकालिक प्रभाव हृदय और फेफड़ों के अलावे अन्य अंगों पर भी पड़ता है और यह बालों को भी प्रभावित कर सकते हैं। लिहाजा सफेद बालों का कारण धूम्रपान भी हो सकता है। हाल ही के एक अध्ययन से पता चला है कि धूम्रपान करने वालों के बाल धूम्रपान न करने वालों की तुलना में जल्दी सफेद होने लगते हैं।

पोषण संबंधी कारक

सफेद बालों का कारण आपके आहार से जुड़ा होता है। यदि आपका आहार संतुलित है और उसमें पर्याप्त पोषक तत्व हैं तो आपके सफेद बालों के होने की संभावना आपके आहार से जुड़ी नहीं हो सकती है। लेकिन अगर आपके आहार में पोषक तत्व नहीं हैं तो यह बालों के सफेद होने को प्रभावित कर सकता है। बालों के सफेद होने का एक प्रमुख कारण विटामिन बी-12 की कमी है। वहीं  कॉपर, आयरन और फोलेट की कमी से बालों के सफेद होने की संभावना बढ़ जाती है।

आपके बालों के लिए स्वस्थ आहार

अपने बालों के लिए स्वस्थ आहार लेने के लिए आप ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जो प्रोटीन, आयरन, कॉपर और विटामिन बी -12 से भरपूर हों। आप अंडे, पालक, जामुन, शकरकंद, मेवे, बीन्स, सोयाबीन, आदि जैसे खाद्य पदार्थ ले सकते हैं।

Free Doctor Consultation

स्वस्थ जीवन शैली पर स्विच करना

सफेद बालों का इलाज स्पष्ट नहीं है और सटीक चिकित्सा उपलब्ध नहीं है। एक तरीका है कि स्वस्थ आहार लेना शुरू करें तथा तनाव लेना कम करें और स्वस्थ जीवन शैली अपना लें। बालों को रंगने के लिए केमिकल रंग का इस्तेमाल ना करें। आप मेहंदी से भी अपने बालों को रंग कर सकते हैं। सफेद बालों का इलाज के लिए सप्लीमेंट्स लेना एक तरीका हो सकता है। लेकिन अगर किसी पोषक तत्व की कमी नहीं है तो यह मदद नहीं करेगा। बालों को पूरी तरह स्वस्थ बनाने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना ना भूलें। जीवन शैली को सुधार कर और जरा-सा ख्याल रखकर आप अपने बालों के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं।